• Home
  • अलीगढ
  • राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में अलीगढ़, 15 अक्टूबर को होगा द्वितीय दीक्षांत समारोह
Image

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में अलीगढ़, 15 अक्टूबर को होगा द्वितीय दीक्षांत समारोह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 14 अक्टूबर 2025 : राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में बुधवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर समारोह का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार में किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. कमल किशोर पंत, निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री योगेन्द्र उपाध्याय, मंत्री (उच्च शिक्षा) एवं श्रीमती रजनी तिवारी, राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) उपस्थित रहेंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि समारोह में प्रवेश सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होगा और 9:30 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से किया जाएगा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 47 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और एक छात्र को कुलाधिपति पदक प्रदान करेंगी। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. कमल किशोर पंत को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

इसके उपरांत दीक्षांत उद्बोधन, दीक्षांत स्मारिका एवं छात्रों की संकलित पुस्तक का विमोचन, शैक्षणिक भवन-3 और अतिथि गृह का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही गोद लिए गए ग्रामों के विद्यार्थियों, आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों का सम्मान कुलाधिपति द्वारा किया जाएगा।

समारोह में गोद लिए गए ग्रामों की भाषण प्रतियोगिता की विजेता छात्रा अपनी प्रस्तुति देगी और विद्यालयी बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर गीत प्रस्तुत किया जाएगा। राजभवन द्वारा अलीगढ़ एवं हाथरस जिलों के डीएम और सीडीओ को पुस्तकें भेंट की जाएंगी तथा 10 चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों को किट वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुल सचिव वी.के. सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी सुदर्शन, मीडिया समिति समन्वयक प्रो. रोली अग्रवाल एवं सह-समन्वयक डॉ. गगन प्रताप उपस्थित रहेंगे।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *