• Home
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
Image

उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025 लखनऊ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। दो चरणों में जारी आदेशों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

IAS अधिकारियों के तबादले:

  1. आलोक कुमार-3 को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लिए प्रमुख सचिव (नियोजन विभाग) के साथ-साथ हिन्दी संस्थान निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
  2. राकेश कुमार सिंह-2 अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के सीईओ होंगे।
  3. योगेश कुमार, विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर बने रहेंगे लेकिन अब उन्हें सहकारी समितियों का भी प्रभार मिलेगा।
  4. हीरा लाल को सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग बनाया गया है।
  5. अनामिका सिंह को उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
  6. भवानी सिंह खंगारोत को विशेष सचिव, राजस्व विभाग नियुक्त किया गया है।
  7. सत्या चौहान को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई बनाया गया है।
  8. ईशा दुबे को राज्य पर्यटन विकास निगम की निदेशक के पद पर अतिरिक्त प्रभार मिला है।

PCS अधिकारियों के तबादले:

  1. दीप्ति देव यादव बनीं अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल।
  2. राज बहादुर-1 को ललितपुर में उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
  3. जय प्रकाश-2 बने अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल।
  4. अजय कुमार राय और सुधीर कुमार मिश्र को भी गोरखपुर मंडल में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
  5. दशरथ कुमार को उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर नियुक्त किया गया है।
  6. गजेंद्र कुमार-2 को मुख्य राजस्व अधिकारी, अयोध्या बनाया गया है।
  7. कंचन जायसवाल, रोशनी यादव, आशीष कुमार शुक्ला, शरत, अंकिता कुमार, रविंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, और सुश्री मनी अरोड़ा को विभिन्न जिलों में उपजिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट के रूप में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

Releated Posts

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top