• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के सात छात्र पिरामल फाउंडेशन में गांधी फेलो के रूप में चयनित
Image

एएमयू के सात छात्र पिरामल फाउंडेशन में गांधी फेलो के रूप में चयनित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:19 जुलाई 2025

अलीगढ़, 19 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (जनरल) द्वारा आयोजित एक हालिया प्लेसमेंट ड्राइव में कला एवं समाज विज्ञान संकाय के सात छात्रों का चयन पिरामल फाउंडेशन में गांधी फेलोशिप के लिए हुआ है।

पिरामल फाउंडेशन, जो पिरामल ग्रुप की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी शाखा का हिस्सा है, देशभर में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्य करता है।

चयनित छात्र गांधी फेलोशिप प्रोग्राम के अंतर्गत सरकारी तंत्र के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्रों में काम करेंगे, जिससे वंचित समुदायों को सशक्त बनाने और समाज पर स्थायी प्रभाव डालने का लक्ष्य रखा गया है।

कड़े मूल्यांकन के बाद जिन छात्रों का चयन हुआ है उनमें सदफ रसूल भट (बीए साइकोलॉजी), अनम अमानुल्लाह (बीए लिंग्विस्टिक्स), असरा फातिमा (बीए उर्दू), आसिफ जावेद (बीए पॉलिटिकल साइंस), दीपक वर्मा (बीएससी फिजिक्स), सद्दीक (एमएसडब्ल्यू) व मोहम्मद मुअजमिल (बी.लिब) शामिल हैं।

एएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (जनरल) साद हमीद ने चयनित छात्रों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

गांधी फेलोशिप एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जो छात्रों को समाज में बदलाव लाने वाले प्रोजेक्ट्स में भागीदारी का अमूल्य अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम भारत के वंचित समुदायों की समस्याओं को गहराई से समझने और उनके समाधान में योगदान देने का मंच प्रदान करता है।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top