• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मांस कारोबारियों पर हमला: सपा सांसद बोले- हमलावरों को सरकार का कोई खौफ नहीं
Image

अलीगढ़: मांस कारोबारियों पर हमला: सपा सांसद बोले- हमलावरों को सरकार का कोई खौफ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने कहा है कि मांस व्यापारियों पर हमले करने वालों के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि मुसलमानों पर गोकशी के नाम पर हो रहे हमले बंद किए जाएं। सरकार को चाहिए कि वह ऐसे हमलावरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए क्योंकि फिलहाल ऐसा लग रहा है कि हमलावरों को सरकार का कोई खौफ नहीं है।

रामजीलाल सुमन ने यह भी कहा कि मांस कारोबारियों पर दर्ज मामले भी खत्म किए जाएं, क्योंकि जांच में भैंस का मांस पाया गया है न कि गाय का। उन्होंने बताया कि यह मामला विधानसभा और लोकसभा में भी उठाया जाएगा।

उन्होंने बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में मांस कारोबारियों से मुलाकात की और घायलों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिया कि पार्टी की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। रामजीलाल सुमन ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया और कहा कि इसकी रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी जाएगी।

सपा के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अला की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल भी मेडिकल कॉलेज पहुंचा और घायलों से मुलाकात कर इस मामले को संसद में उठाने की बात कही।

हरदुआगंज में मांस कारोबारियों पर हमला, सियासी विरोध जारी

अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में मांस व्यापारियों पर हुए हमले को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है। बुधवार को समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मेडिकल कॉलेज पहुंचा और घायलों से मुलाकात की। रामजीलाल सुमन ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और इस मुद्दे को संसद में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में सपा के प्रदेश अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष और अन्य कई नेता मौजूद थे। उन्होंने घटना को बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि यदि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी।

प्रशासन की लापरवाही पर हिंदू महासभा का आरोप

अलीगढ़ में हुई इस घटना को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। महासभा के युवा संयोजक जतिन गुप्ता ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में यह घटना हुई और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करता है तो उसका विरोध किया जाएगा।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top