• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: सिद्धपीठ गिलहराज मंदिर में आध्यात्मिक भजन नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी
Image

अलीगढ़: सिद्धपीठ गिलहराज मंदिर में आध्यात्मिक भजन नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। श्री गणपति महोत्सव 2025 के अवसर पर प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर में रविवार को आध्यात्मिक भजनों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता का प्राथमिक चरण धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत योगी कौशल नाथ जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कुल 100 बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से 20 बच्चों का चयन निर्णायक चरण के लिए किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. अंशु सक्सेना और आस्था शर्मा पचौरी मौजूद रहीं, जिन्होंने बच्चों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। प्रतियोगिता के दौरान वातावरण भक्ति और उल्लास से भरा रहा। इस अवसर पर साक्षी सैनी, अनुष्का गोस्वामी, प्रिया गोस्वामी, प्रेरणा मोहिनी और नवनीत राम कुमार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

मंदिर समिति ने बताया कि निर्णायक चरण का आयोजन कल संध्या 5 बजे से किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभागी भागते गीतों पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। भक्तों और श्रद्धालुओं में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Releated Posts

स्टेमी प्रोग्राम से बच रहीं जानें: 53 हार्ट अटैक मरीजों को मिला त्वरित उपचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। जिले में हृदय रोगियों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

अलीगढ़ एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं उड़ानें, इंडिगो, फ्लाई-91, एलायंस एयर और स्टार एयर को भेजा गया प्रस्ताव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 11 मार्च 2026। अलीगढ़ विमानपत्तन से नियमित हवाई सेवा शुरू कराने के लिए प्रशासन…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

अलीगढ़ में गोवंश की हत्या से मचा हड़कंप,बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई इलाके में मिली लाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ में एक बार फिर गोकशी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 9-3-2026

1. एनएसएस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) यूनिट द्वारा अंतरराष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top