• Home
  • अलीगढ
  • अतरौली: गुलवीर सिंह के नाम पर बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम, एमएलसी ने की सीएम योगी से मांग
Image

अतरौली: गुलवीर सिंह के नाम पर बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम, एमएलसी ने की सीएम योगी से मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, अतरौली। भाजपा एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गांव पालीमुकीमपुर में अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलवीर सिंह के नाम पर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के लिए युवा कल्याण विभाग ने बिजौली ब्लॉक के पालीमुकीमपुर में बीएलबी इंटर कॉलेज के पास 3.033 हेक्टेयर भूमि का चयन किया है। डीएम ने स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

प्रस्ताव के तहत स्टेडियम में 200 मीटर का रनिंग ट्रैक, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, कबड्डी, फुटबॉल और ओपन जिम जैसी सुविधाएं होंगी। युवा कल्याण विभाग ने 30 अप्रैल को इसकी विस्तृत आख्या महानिदेशक, प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग, लखनऊ को भेजी थी।

एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि गुलवीर सिंह, जो सिरसा गांव के निवासी हैं, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पालीमुकीमपुर में स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, गुलवीर के सम्मान में उनके गांव सिरसा में स्वागत द्वार का निर्माण भी कराया जाएगा।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top