• Home
  • ग्रेटर नोएडा
  • ग्रेटर नोएडा में आंधी-बारिश, कई जगह गिरे पेड़ और बिजली के पोल
Image

ग्रेटर नोएडा में आंधी-बारिश, कई जगह गिरे पेड़ और बिजली के पोल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 1 जून 2025

ग्रेटर नोएडा: रविवार शाम को ग्रेटर नोएडा में आई तेज आंधी और उसके बाद हुई भारी बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह से रोक दिया। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर के सिग्मा, बीटा, अल्फा सेक्टरों और कई प्रमुख चौराहों पर पेड़ों की टहनियां और खंभे सड़क पर आ गिरे, जिससे रास्ते बंद हो गए।

ग्रैंड वेनिस मॉल के पास एक ऑटो पर पेड़ गिरने से ऑटो चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बताया कि घायल ऑटो तो मिला, लेकिन चालक का पता नहीं चल पाया।

तेज आंधी की वजह से सम्राट मिहिर भोज पार्क के पास दो स्ट्रीट पोल भी टूट गए। बिजली के पोल टूटने से शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक बिजली कटौती रही, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया और लोगों को परेशानी हुई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और पुलिस की टीम ने सड़कों से पेड़ों और खंभों को हटाने में जुटी रही। बीटा-2 कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने जाम खुलवाने के लिए विशेष प्रयास किए। परी चौक, नॉलेज पार्क, गामा चौराहा, किसान चौक, एक मूर्ति चौक और बिसरख गोल चक्कर के पास भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा।

बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया, जो यातायात को और अधिक प्रभावित करने वाला रहा। रविवार होने के कारण लोग मौसम का आनंद लेने पार्क, रेस्टोरेंट और मॉल की ओर उमड़ पड़े। बच्चों के साथ परिवार पार्कों में दिखे और सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई।

स्थानीय निवासी विकास ने आरोप लगाया कि शहर में ढीले खंभे और कमजोर पेड़ों की समय पर जांच नहीं होने से यह हादसे होते हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से नियमित निरीक्षण और कमजोर पेड़ों तथा झुके हुए खंभों की पहचान कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

5 दिन की नवजात का सौदा: अस्पताल संचालिका समेत कई गिरफ्तार, बड़ा रैकेट उजागर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज खुलासाGreater Noida के Bisrakh क्षेत्र स्थित Navjeevan Hospital में 5 दिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

नोएडा फैक्ट्री अग्निकांड: तीन दिन तक धधकती रही आग, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल

नोएडा।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम्स लिमिटेड में 13 मार्च की सुबह लगी भीषण आग ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 19, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर नशे में धुत डॉक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा | हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क…

ByByHindustan Mirror News Jan 12, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नहीं मिला एयरड्रोम लाइसेंस, भव्य उद्घाटन टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्ष 2025 में प्रस्तावित उद्घाटन एक बार फिर अनिश्चितकाल…

ByByHindustan Mirror News Dec 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top