• Home
  • अलीगढ
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों को मिलेगा हॉस्टल, शुरू होंगे नए रोजगारपरक कोर्स
Image

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों को मिलेगा हॉस्टल, शुरू होंगे नए रोजगारपरक कोर्स

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 135 छात्राओं और 183 छात्रों के लिए छात्रावास आवंटन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय में नियमित शिक्षकों की भर्ती की भी तैयारी है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए रोजगारपरक और कौशल आधारित कोर्स जैसे डेटा एनालिटिक्स, पर्यावरण प्रबंधन, पत्रकारिता और डिजिटल गवर्नेंस, तथा सोशल इनोवेशन स्टडीज जल्द प्रारंभ किए जाएंगे। परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी और पूरे कैंपस को वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

विश्वविद्यालय का पुस्तकालय “डिजिटल नॉलेज हब” के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें ई-जर्नल्स, ई-बुक्स, शोध डाटाबेस और इंफिलबनेट प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए “लीडरशिप एंड वैल्यू एजुकेशन प्रोग्राम” भी शुरू किया जाएगा।

Releated Posts

क्यों कांप रहा हिमालय? एक महीने में 130 से ज्यादा भूकंप, भारत में सबसे अधिक हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगस्त में हिमालयी क्षेत्र में 130 भूकंपीय घटनाएं दर्ज, भारत के हिमालयी हिस्से में…

ByByHindustan Mirror News Sep 2, 2026

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *