• Home
  • हमीरपुर
  • हमीरपुर: दूल्हे के दोस्तों को छुड़ाने कोतवाली पहुंची दुल्हन
Image

हमीरपुर: दूल्हे के दोस्तों को छुड़ाने कोतवाली पहुंची दुल्हन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़

हमीरपुर (मौदहा)। शादी की रात हुए विवाद के बाद कोतवाली में पहुंचे मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब दुल्हन खुद पुलिस से दूल्हे के दोस्तों को छोड़ने की गुहार लगाने पहुंच गई। दूल्हे ने बिना दोस्तों के शादी से इनकार कर दिया था, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में जमानत के बाद शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

शनिवार की रात मौदहा कस्बे के मंगीपुरवा निवासी भोला निषाद के यहां बांदा जनपद के शंकर नगर निवासी रामू निषाद के बेटे विकास की बरात आई थी। विवाह समारोह वेलकम गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया था। बरात में डीजे पर नाचते समय दूल्हे के दोस्त नोट लुटा रहे थे, तभी मोहल्ले का अर्जुन वर्मा कुछ बच्चों के साथ बीच में आ गया। इसी दौरान किसी का पैर अर्जुन से टकरा गया, जिस पर कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्तों—जीतेन्द्र शुक्ला, कल्लू चौहान, संतोष यादव, गोविंद धुरिया और उत्कर्ष यादव ने अर्जुन के साथ मारपीट कर दी।

कुछ देर बाद अर्जुन अपने छह साथियों के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा और दूल्हे के दोस्तों से फिर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। इससे विवाह समारोह में खलल पड़ गया और कई बराती वहां से चले गए।

स्थिति उस समय गंभीर हो गई जब दूल्हे विकास ने दोस्तों के बिना शादी की रस्में पूरी करने से साफ इनकार कर दिया। यह बात जब दुल्हन को पता चली तो वह रविवार सुबह कोतवाली पहुंची और भावुक होकर पुलिस से निवेदन किया कि उसके दूल्हे के पिता नहीं हैं और जो दोस्त आए हैं, वही उसके लिए बड़े भाई जैसे हैं। अगर उन्हें नहीं छोड़ा गया तो वह शादी नहीं करेगी।

हालांकि पुलिस ने सभी को शांति भंग में चालान कर दिया, लेकिन बाद में जमानत पर सभी को रिहा कर दिया गया। इसके बाद रविवार दोपहर को शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

Releated Posts

फलस्तीन को भेजी गई आर्थिक मदद का मामला: लखनऊ पुलिस की टीम ने हमीरपुर के सात लोगों से की पूछताछ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 हमीरपुर हमीरपुर उत्तर प्रदेश: फलस्तीन में चल रहे युद्ध से प्रभावित…

ByByHindustan Mirror News Jun 12, 2025

हमीरपुर में 1000 करोड़ की जमीन घोटाला: SDM, तहसीलदार सहित 13 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 30 अप्रैल: 2025, हमीरपुर जिले में डीएम आवास सहित 58.14 एकड़ बेशकीमती नजूल जमीन के…

ByByHindustan Mirror News Apr 30, 2025

हमीरपुर: छेड़छाड़ के आरोपी संग पुलिस मुठभेड़, तमंचा बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 4 अप्रैल: 2025:हमीरपुर, हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में सैना रोड पर स्थित दूध…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top