• Home
  • गाजियाबाद
  • मुरादनगर में सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Image

मुरादनगर में सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 18 जून 2025

गाजियाबाद, मुरादनगर। थाना क्षेत्र के देहदा गांव में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित 25 हजार के इनामी प्रशांत उर्फ कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पिता पवन को भी हत्या के आरोपित को छिपने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फरार सह-आरोपित विकास यादव उर्फ विक्की की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 जून को सहयोगी सन्नी यादव को गिरफ्तार किया था। फरार आरोपितों की धरपकड़ के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई थीं। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर मिले सुराग के बाद प्रशांत उर्फ कबूतर को गौतमबुद्धनगर के बिसरख गांव स्थित गौर एवेंन्यू से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल 32 बोर की पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

पूछताछ में प्रशांत ने खुलासा किया कि वारदात के बाद भागते समय छत से कूदने के कारण उसके पैर में चोट लग गई थी। उसने अपने पिता पवन को फोन कर इसकी जानकारी दी। पवन ने न केवल उसके पैर में प्लास्टर लगवाया, बल्कि उसे फरारी के दौरान छिपने में भी सहयोग किया। पुलिस से बचने के लिए प्रशांत लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इस आधार पर पवन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब फरार सह-आरोपित विकास यादव उर्फ विक्की की तलाश में जुटी है। डीसीपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Releated Posts

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

मुस्लिम डॉक्टरों का करें बहिष्कार’—यति नरसिंहानंद के बयान पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद एक बार फिर विवादों…

ByByHindustan Mirror News Nov 16, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top