• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में घंटों गुल रही बिजली, हजारों लोग रातभर बेहाल
Image

अलीगढ़ में घंटों गुल रही बिजली, हजारों लोग रातभर बेहाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 अलीगढ़

रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक अंधेरे में डूबे कई इलाके

अलीगढ़,। शहर की बिजली व्यवस्था ने एक बार फिर लोगों को गर्मी भरी रात में बेहाल कर दिया। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे से लेकर बुधवार सुबह 5 बजे तक तीन बड़े आवासीय क्षेत्रों—कुलदीप विहार और रमेश विहार—में बिजली पूरी तरह से गुल रही।

जानकारी के अनुसार, 33 केवी बिजलीघर के जंपर टूटने और मेरिकल रोड की हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी के चलते यह संकट पैदा हुआ, जिससे लगभग एक लाख से अधिक की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिजली कटौती का असर सिर्फ इन तीन कॉलोनियों तक सीमित नहीं रहा। मायापुरी, एकता नगर, आदित्य नगर, वसुंधरा एन्क्लेव, जमालपुर, हमदर्द नगर, शांति बिजलीघर, विनीत नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, धौरैय्या, हनुमानपुरी, महेन्द्र नगर, पुराना होली चौराहा, रघुवंशीपुरी, कवि नगर, नगला चौराहा, कल्याणपुरम, आगरा रोड, रेलवे रोड, मौलाना आजाद नगर, नौरंगाबाद समेत दर्जनों क्षेत्रों में बिजली आंख मिचौली खेलती रही।

शहरवासियों ने जताई नाराजगी
लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज लोगों ने ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में रातभर बिना बिजली रहना किसी यातना से कम नहीं है।

विभाग की सफाई
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लाइन में फॉल्ट की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया गया। सुबह तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top