हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़,। दीपावली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। मेयर प्रशांत सिंघल ने सोमवार को वार्ड 29 देहली गेट और वार्ड 19 नगला मौलवी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने घोषणा की कि धनतेरस से गोवर्धन तक त्रिस्तरीय सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत सुबह और रात में सफाई के साथ-साथ कूड़ा उठान भी दो बार होगा। वहीं, क्यूआरटी टीम शहर के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था पर नजर रखेगी।
नगर निगम के साथ अर्बन एनवाइरोटेक और सुखमा संस एजेंसियां भी सफाई की जिम्मेदारी संभालेंगी। निरीक्षण के दौरान देहली गेट क्षेत्र में मेयर से स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की कि कूड़ा उठान का समय अनियमित है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि दीपावली का संकल्प स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित महानगर बनाने का होना चाहिए, जिसमें नागरिकों को नगर निगम का सहयोग करना होगा।
इसी बीच, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्यदायी एजेंसी पीपीएस पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आईटीआई रोड पर निर्माणाधीन नाले को बिना सफाई किए आरसीसी सीमेंट से ढाल दिया गया था, जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। यह नाला निर्माण कार्य लगभग 1518.75 लाख रुपये की लागत से वार्ड 54, 31, 30 में चल रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भविष्य में किसी













