Image

आज का राशिफल – मंगलवार, 06 मई 2025

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 6 मई : 2025,

मेष (Aries)

आज आपके लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत दे रहा है। किसी पुराने कानूनी विवाद में राहत मिल सकती है। कला और कौशल से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। संतान को लेकर जो चिंता थी, वह दूर होगी। मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। व्यवसाय में योजना बनाकर चलना जरूरी है। बेरोजगार लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

वृषभ (Taurus)

आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी। प्रेमी अपने साथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन बेवजह की बातों को लेकर मन अशांत रह सकता है। संतान को लेकर मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन (Gemini)

आज दिनभर खुशखबरी मिलने की संभावना है। कोई मनोकामना पूरी होने से घर में धार्मिक आयोजन संभव है। बच्चों से जुड़ी कोई फरमाइश पूरी करनी पड़ सकती है। धन की समस्याएं दूर होंगी और व्यवसाय में बदलाव लाभदायक होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क (Cancer)

आज का दिन थोड़ी उलझनों से भरा हो सकता है। किसी भी कार्य में दूसरों पर निर्भर न रहें। सिंगल लोगों की किसी से मुलाकात संभव है। पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है। शेयर बाजार में निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। वाणी पर संयम जरूरी है।

उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2

सिंह (Leo)

आज आपको भौतिक सुखों में वृद्धि का अनुभव होगा। किसी लंबी यात्रा की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। भाइयों से मतभेद होने की संभावना है, पुराने अनुभव से सीख लेना जरूरी है।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या (Virgo)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। नए व्यापारिक साझेदार मिल सकते हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

उपाय: तुलसी के पौधे की पूजा करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

तुला (Libra)

धैर्य और समझदारी से काम लें। कठिन कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पिता से बातचीत से समस्याओं का हल मिलेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।

उपाय: देवी लक्ष्मी की आराधना करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7

वृश्चिक (Scorpio)

आपका फोकस काम पर रहेगा और मेहनत रंग लाएगी। मां के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। दोस्तों से किसी बात पर बहस हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। सरकारी मामलों में सतर्क रहें।

उपाय: भैरव बाबा को नारियल अर्पित करें।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9

धनु (Sagittarius)

खर्चों पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्चों से टेंशन बढ़ेगी। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। घर में मरम्मत या रंगाई का खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी की बात से मन खिन्न हो सकता है।

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए सफलता भरा रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कीमती चीजों की सुरक्षा करें। प्रॉपर्टी विवाद में उलझ सकते हैं।

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8

कुंभ (Aquarius)

चुनौतियां रहेंगी, लेकिन महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। माता की मदद से कोई उलझन दूर हो सकती है। धन संबंधी वादों में सतर्क रहें। संतान की शिक्षा में समस्या हो सकती है।

उपाय: भगवान गणेश की आराधना करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11

मीन (Pisces)

आज सामाजिक और पेशेवर जीवन में नाम बढ़ेगा। बॉस से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

उपाय: पीले फूलों से विष्णु भगवान की पूजा करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 10

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *