• Home
  • गाजियाबाद
  • गाजियाबाद में ट्रैफिक और परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन,दो दिन में 2060 चालान
Image

गाजियाबाद में ट्रैफिक और परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन,दो दिन में 2060 चालान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

गाजियाबाद।पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ दो दिवसीय अभियान चलाया। 27 और 28 जून को चले इस विशेष अभियान में कुल 2060 चालान किए गए।

सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जियाउल अहमद ने बताया कि

  • विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 317
  • बिना हेलमेट के चलने पर 1168
  • तीन सवारी बैठाने पर 409
  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 311
  • ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर 172 चालान किए गए।

यह सख्ती लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

स्कूली वाहनों पर जुलाई से विशेष चेकिंग अभियान

परिवहन विभाग ने जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 1 जुलाई से 30 जुलाई तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने का फैसला लिया है।

गाजियाबाद संभाग के आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा उपकरणों की जांच की जाएगी। अब तक की जांच में 38 स्कूली बसें अनफिट पाई गई हैं।

Releated Posts

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

मुस्लिम डॉक्टरों का करें बहिष्कार’—यति नरसिंहानंद के बयान पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद एक बार फिर विवादों…

ByByHindustan Mirror News Nov 16, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top