• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ में आज बदलेगा ट्रैफिक रूट: इकाना स्टेडियम में IPL मैच को लेकर प्रशासन अलर्ट
Image

लखनऊ में आज बदलेगा ट्रैफिक रूट: इकाना स्टेडियम में IPL मैच को लेकर प्रशासन अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 9 मई : 2025,

लखनऊ, 9 मई 2025 — लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हाई-वोल्टेज मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच के चलते इकाना स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और यातायात दबाव की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है।

ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को जारी किए गए प्लान के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से लेकर मैच समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है।

ये रहेगा प्रमुख ट्रैफिक डायवर्जन प्लान:

  1. कमता शहीद पथ तिराहा (अयोध्या रोड से):
    सामान्य यातायात को शहीद पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/कानपुर रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। यह यातायात अब इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक, करियप्पा, तेलीबाग व इंदिरा नहर चौराहों होते हुए आगे बढ़ सकेगा।
  2. शहीद पथ (कानपुर रोड तिराहा से):
    यातायात को रायबरेली, सुल्तानपुर और अयोध्या रोड की ओर जाने से रोका जाएगा। वाहन बाराबिरवा, बंगलाबाजार, तेलीबाग, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होते हुए जाएँगे।
  3. गोसाईंगंज तिराहा (सुल्तानपुर रोड से):
    बड़े वाहन, बसें, कमर्शियल वाहन अहिमामऊ की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें वृंदावन योजना या कबीरपुर किसान पथ से डायवर्ट किया जाएगा।
  4. उतरेठिया अंडरपास (रायबरेली रोड से):
    बड़े वाहन शहीद पथ से होकर कमता तिराहा नहीं जा पाएंगे। वैकल्पिक मार्ग: तेलीबाग, बाराबिरवा, करियप्पा चौराहा।
  5. हुसड़िया अंडरपास:
    यहाँ से अहिमामऊ चौराहा और शहीद पथ की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 1090 चौराहा होकर शहर के भीतर से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।
  6. लालबत्ती चौराहा:
    भारी वाहन, बसें आदि अहिमामऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली और कानपुर रोड की तरफ नहीं जा पाएंगे। उन्हें करियप्पा, तेलीबाग या बंगला बाजार होकर जाना होगा।
  7. अमूल तिराहा (सुल्तानपुर रोड से):
    यातायात को अहिमामऊ चौराहे की ओर जाने से रोका जाएगा। वाहन लुलु मॉल कट से शहीद पथ पर चढ़कर जा सकेंगे।
  8. एचसीएल तिराहा से पुलिस मुख्यालय:
    प्लासियो तिराहा से पुलिस मुख्यालय की ओर सामान्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वैकल्पिक मार्ग: अहिमामऊ चौराहे से दाहिने टर्न लेकर।
  9. कमता शहीद पथ से कानपुर रोड की ओर:
    यातायात को अहिमामऊ रैंप से उतरने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें सीधे शहीद पथ पर चलना होगा।
  10. कमता तिराहा से यू-टर्न प्रतिबंध:
    वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदांता अस्पताल के सामने से यू-टर्न लेकर जा सकेंगे। दोपहर 2 बजे से रात तक अहिमामऊ रैंप पर यू-टर्न प्रतिबंधित रहेगा।
  11. अहिमामऊ से प्लासियो की ओर:
    यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग: एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा और ओवरहेड गोलचक्कर।
  12. सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन प्रतिबंधित:
    इन वाहनों को कबीरपुर तिराहे से किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

स्टेडियम पार्किंग और वैकल्पिक मार्ग:

मैच देखने जा रहे बड़े वाहनों, बसों और कमर्शियल वाहनों को इकाना स्टेडियम की पार्किंग में जाने के लिए अहिमामऊ चौराहे से होकर जाना अनिवार्य होगा। साथ ही, शहीद पथ पर यातायात दबाव से बचने के लिए अर्जुनगंज व कैंट मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

Releated Posts

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

IND vs SA: वनडे सीरीज में कौन होगा कप्तान? गुवाहाटी में आज चयन समिति करेगी ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top