• Home
  • अलीगढ
  • महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था बदली, रूट डायवर्जन लागू
Image

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था बदली, रूट डायवर्जन लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगा जल लेकर विभिन्न शिव मंदिरों, विशेष रूप से खेरेश्वर महादेव मंदिर, में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। कांवड़ियों की भारी आवाजाही और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा शहर व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी अवश्य लें।

महाशिवरात्रि के अवसर पर जीटी रोड, रामघाट रोड, अनूपशहर रोड, मथुरा रोड और आगरा रोड से कांवड़ियों का आवागमन 14 फरवरी की सुबह से ही शुरू हो जाएगा। खेरेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों में क्वार्सी चौराहे से रामबाग, किशनपुर, गांधी आई तिराहा, सेंटर प्वाइंट, एसबीआई तिराहा, सुभाष चैक, तस्वीर महल, जेलपुल, तहसील तिराहा, सारसौल, नादापुल होते हुए खेरेश्वर धाम शामिल हैं। इसके अलावा क्वार्सी चौराहे से रामबाग, किशनपुर, गांधी आई तिराहा, दुबे पड़ाव, अचलताल, हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा होते हुए मथुरा रोड का मार्ग भी प्रमुख रहेगा।

कांवड़ियों के लिए विभिन्न दिशाओं से अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। बुलंदशहर की ओर से आने वाले कांवड़िए ग्राम जरगवां, महमूदपुर, मनहपुर, जिरौली धूम सिंह, रायपुर, दलतपुर, पिलुखनी, अतरौली-नरौना, साधु आश्रम, हरदुआगंज, तालानगरी होते हुए क्वार्सी चौराहे तक पहुंचेंगे। वहीं क्वार्सी चौराहे से रामघाट रोड, दुबे पड़ाव, हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा होते हुए आगरा रोड, मडराक तथा इगलास के रास्ते मथुरा की ओर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है। कवासी वैराहा, जीवनगढ़ की पुलिया, महेशपुर तिराहा, एफएम टावर, नगला पटवारी, बरौलापुल, सरसौल चौराहा, नादापुल होकर भी कांवड़िए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

यातायात नियंत्रण के तहत 14 फरवरी सुबह 8 बजे से 15 फरवरी रात 12 बजे तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। दिल्ली और खुर्जा की ओर से अलीगढ़ शहर होते हुए खेरेश्वर चौराहे की तरफ आने वाले भारी व कामर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जिन्हें एटा, कानपुर, आगरा या मथुरा की ओर जाना है। इसी तरह टप्पल चेंजर की ओर से खैर व अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले भारी वाहन क्वार्सी चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित रूट का पालन करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top