• Home
  • अलीगढ
  • भाजपा जिला मुख्यालय पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित
Image

भाजपा जिला मुख्यालय पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर, अलीगढ़, 2 अक्टूबर 2025

भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय अलीगढ़ में आज गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने से हमारे जीवन में शुभता और प्रेरणा आती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के त्याग व सादगी से हम राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

मंडल प्रभारी उमेश चौहान ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका हमारे देश में जन्म होना हम सबके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उनके विचारों को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने आचरण और सेवा भावना से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँ।

कार्यक्रम संयोजक ठा. राकेश सिंह ने समापन सत्र को संबोधित किया और कहा कि यह अवसर हमें संकल्पित करता है कि हम राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और गांधी खादी आश्रम पहुँचकर वस्त्रों की खरीदारी भी की, जिससे “वोकल फॉर लोकल” का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री अवध सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम में ठा. शल्यराज सिंह, रामसखी कठेरिया, पीयूष दत्त शर्मा, एड. संजय चौधरी, राहुल सिंह, सीमा गौतम, मुकेश सिंह, हरिकेश शर्मा, सोनू शर्मा, मोनू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रति श्रद्धा, सेवा और आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रेरणास्रोत बना

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top