• Home
  • Delhi
  • अमेरिका में वोटर ID अनिवार्य करने की वकालत, ट्रंप ने भारतके चुनाव का दिया उदाहरण
Image

अमेरिका में वोटर ID अनिवार्य करने की वकालत, ट्रंप ने भारतके चुनाव का दिया उदाहरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
ट्रंप बोले- भारत में करोड़ों मतदाता, फिर भी फोटो पहचान पत्र अनिवार्य;
SAVE अमेरिका एक्ट पारित करने पर दिया जोर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने की
अपनी मांग एक बार फिर दोहराई है। भारत की चुनाव प्रक्रिया का उदाहरण देते हुए ट्रंप ने कहा कि
जब भारत में करोड़ों लोग मतदान करते हैं और वहां मतदाताओं के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी
है, तो अमेरिका में भी ऐसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उन्होंने चुनावी धोखाधड़ी रोकने के लिए


‘SAVE अमेरिका एक्ट’ को जल्द पारित करने की आवश्यकता बताई।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टुथ सोशल’ पर पोस्ट कर भारत के हालिया आम चुनाव का उल्लेख
किया। उन्होंने दावा किया कि भारत में हुए चुनाव में करीब 64.6 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया
और एक प्रतिशत से भी कम मतदाताओं ने डाक मतपत्र का इस्तेमाल किया। ट्रंप के मुताबिक, भारत में
प्रत्येक मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के कथित सवाल का किया जिक्र
ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में अमेरिकी
प्रशासन से सवाल किया था कि वैध फोटो पहचान पत्र के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जा सकते
हैं। ट्रंप ने इस कथित बातचीत का हवाला देते हुए अमेरिकी चुनाव व्यवस्था में पहचान सत्यापन को
मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।

नागरिकता का प्रमाण दिखाने का प्रस्ताव
सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी (SAVE) एक्ट’ के तहत मतदाता पंजीकरण के दौरान
अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत करने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके साथ ही देशभर में
मतदान के लिए पहचान पत्र की आवश्यकता और डाक के जरिए मतदान को सीमित करने जैसे
प्रावधानों पर भी जोर दिया गया है।

हालांकि, SAVE एक्ट को लेकर अमेरिका में राजनीतिक मतभेद कायम हैं। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन
सांसदों के बीच भी इस मुद्दे पर एकराय नहीं है। अमेरिकी सीनेट ने इस महीने की शुरुआत में विधेयक
पर कोई ठोस प्रगति किए बिना पांच सप्ताह का अवकाश ले लिया। ऐसे में ट्रंप की मांग के बावजूद इस
कानून को पारित कराने की राह आसान नजर नहीं आ रही है।

Trump #VoterID #USPolitics #IndiaElection #SAVEAct

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *