• Home
  • नोएडा
  • नोएडा: सेक्टर 35 के सुमित्रा हॉस्पिटल में बेसमेंट रिकॉर्ड रूम में लगी आग, दो कर्मचारी घायल
Image

नोएडा: सेक्टर 35 के सुमित्रा हॉस्पिटल में बेसमेंट रिकॉर्ड रूम में लगी आग, दो कर्मचारी घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार13 जून 2025

नोएडा के सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह बेसमेंट में बने रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। घटना के समय रिकॉर्ड रूम बंद था, जिसके कारण आग का विकराल रूप देखने को मिला। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।

आग के कारण उत्पन्न घने धुएं को नियंत्रित करने के लिए स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम का उपयोग किया गया, जिससे धुआं बाहर निकाला गया। आग की तीव्रता को देखते हुए हॉस्पिटल के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर भर्ती मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

इस हादसे में हॉस्पिटल के दो केयर टेकर कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कांच तोड़ने के दौरान दोनों कर्मचारी चोटिल हुए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Releated Posts

नोएडा फैक्ट्री अग्निकांड: तीन दिन तक धधकती रही आग, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल

नोएडा।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम्स लिमिटेड में 13 मार्च की सुबह लगी भीषण आग ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 19, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नहीं मिला एयरड्रोम लाइसेंस, भव्य उद्घाटन टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्ष 2025 में प्रस्तावित उद्घाटन एक बार फिर अनिश्चितकाल…

ByByHindustan Mirror News Dec 8, 2025

नोएडा में SIR कार्य से थके BLO बोले—‘अपने खर्च पर कर रहे काम, घर तक नहीं जा पा रहे’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गौतम बुद्ध नगर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने BLO और अन्य…

ByByHindustan Mirror News Nov 26, 2025

नोएडा जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा एशिया का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क, YEIDA ने शुरू की बड़ी पहल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास…

ByByHindustan Mirror News Nov 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top