• Home
  • Delhi
  • यूजीसी की नई Fee Refund Policy: अब एडमिशन रद्द करने पर पूरी फीस मिलेगी वापस
Image

यूजीसी की नई Fee Refund Policy: अब एडमिशन रद्द करने पर पूरी फीस मिलेगी वापस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। छात्रों को बड़ी राहत देते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने कॉलेजों में फीस वापसी की नई नीति जारी की है। अब किसी भी कॉलेज या कोर्स में एडमिशन लेने के बाद यदि छात्र बेहतर विकल्प मिलने पर अपना एडमिशन रद्द करते हैं, तो कॉलेज को पूरी फीस लौटानी होगी।

यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2026 तक एडमिशन रद्द करने पर संस्थान को पूरी फीस बिना किसी कटौती के लौटानी होगी। वहीं, यदि कोई छात्र 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच एडमिशन रद्द करता है, तो कॉलेज अधिकतम ₹1,000 प्रोसेसिंग फीस काट सकता है।

यदि किसी संस्थान की प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 के बाद भी जारी रहती है, तो उस पर यूजीसी की अक्टूबर 2018 की अधिसूचना के प्रावधान लागू होंगे। इस नीति का लाभ न केवल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए, बल्कि आगे के सत्रों में भी लागू रहेगा जब तक इसे संशोधित नहीं किया जाता।

यूजीसी ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को चेतावनी दी है कि यदि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें संस्थान की मान्यता रद्द करना, नई ऑनलाइन या ओडीएल (ODL) कार्यक्रमों के लिए आवेदन अस्वीकार करना, या अन्य दंडात्मक कदम शामिल हो सकते हैं।

इसके साथ ही आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी कॉलेज को छात्रों के मूल दस्तावेज (original certificates) रोकने की अनुमति नहीं होगी। पहले इस तरह की शिकायतें आम थीं, जिससे छात्रों को दूसरे कॉलेजों में एडमिशन लेने में कठिनाई होती थी।

यूजीसी का यह कदम छात्रों के हितों की रक्षा करेगा और फीस वापसी प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगा। अब कॉलेजों की मनमानी पर अंकुश लगेगा और छात्रों को आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी।

Releated Posts

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

स्टारलिंक को ‘युद्ध का हथियार’ मानता है ईरान, इस्तेमाल करने वालों पर दो साल जेल या मिल सकती है मौत की सजा

टर्मिनल बंद करने के लिए कई सिस्टम तैयार, जनवरी के विरोध प्रदर्शनों में भी किया गया था इस्तेमाल…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *