• Home
  • Uncategorized
  • यूपी: गर्भवती महिला सिपाहियों को बीच में छोड़नी होगी ट्रेनिंग,गर्भपात के लिए नए नियम
Image

यूपी: गर्भवती महिला सिपाहियों को बीच में छोड़नी होगी ट्रेनिंग,गर्भपात के लिए नए नियम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025 लखनऊ

लखनऊ। नागरिक पुलिस में भर्ती हुई महिला सिपाहियों के लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने विशेष गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत यदि कोई महिला सिपाही प्रशिक्षण के दौरान गर्भवती पाई जाती है, तो उसे तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षण से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसी महिला प्रशिक्षुओं को डिलीवरी के एक साल बाद अगली प्रशिक्षण सत्र में शामिल किया जाएगा।

नवीन आरक्षी नागरिक पुलिस (सीधी भर्ती/मृतक आश्रित) आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी महिला सिपाही की प्रशिक्षण अवधि साढ़े चार माह से कम रही हो, तो उसे पूरा प्रशिक्षण नए सिरे से लेना होगा। जबकि साढ़े चार माह से अधिक प्रशिक्षण पूरा कर चुकी महिला को उसी स्तर से प्रशिक्षण दोबारा शुरू करवाया जाएगा, जहां से उसने छोड़ा था।

महिला सिपाहियों को प्रशिक्षण में शामिल होने से पहले मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र देना अनिवार्य किया गया है। यदि प्रशिक्षण शुरू होने के एक वर्ष के भीतर किसी महिला ने प्रसव कराया है, तो उसे जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से फिटनेस प्रमाणपत्र लेना होगा। राज्य के बाहर की महिला सिपाहियों को प्रशिक्षण संस्था के जिलाधिकारी क्षेत्र के सीएमओ से प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा।

इसके अलावा, यदि किसी महिला को प्रशिक्षण शुरू होने से पहले या प्रशिक्षण के दौरान गर्भपात होता है, तो वह केवल सीएमओ द्वारा मेडिकल फिट घोषित किए जाने के बाद ही प्रशिक्षण में शामिल हो सकेगी।

गौरतलब है कि नागरिक पुलिस के सिपाही पद पर कुल 60,244 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 12,048 महिलाएं हैं।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top