• Home
  • अलीगढ
  • ग्राम प्रधान एवं पंचायत सहायक संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में होंगे शामिल
Image

ग्राम प्रधान एवं पंचायत सहायक संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में होंगे शामिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 03 अक्टूबर 2025। जिले में 05 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में द्वितीय अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक कर अभियान की सफलता हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि यह वर्ष का तीसरा संचारी रोग नियंत्रण अभियान है, ऐसे में पिछली कमियों से सीख लेते हुए कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, क्योंकि उनकी बातों का आमजन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक विकासखंड और नगरीय क्षेत्र में रैलियां आयोजित कर लोगों को स्वच्छता, संचारी रोगों से बचाव और दस्तक अभियान की जानकारी सरल भाषा में दी जाए।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल किया जाए और जनसहभागिता के माध्यम से अभियान को सफल बनाया जाए। बरसात के बाद जलभराव समाप्त करने, सफाई, एंटी-लार्वा स्प्रे, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, गड्ढों की भराई तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के कार्य प्राथमिकता पर किए जाएं।

बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनीता मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी के.के. रॉय, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह, सीएमएस, एसीएमओ तथा नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top