• Home
  • Delhi
  • विराट कोहली का धमाका: रांची में जड़ा 52वां शतक, सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
Image

विराट कोहली का धमाका: रांची में जड़ा 52वां शतक, सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए यादगार बन गया, जब टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 120 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे, जिसने पूरे स्टेडियम को रोमांचित कर दिया।

टीम इंडिया ने मैच की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक की थी, जब चौथे ओवर में ही यशस्वी जायसवाल आउट होकर लौट गए। इसी मुश्किल घड़ी में क्रीज पर उतरे विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ 136 रन की बेहतरीन साझेदारी की। कोहली शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में दिखे और अर्धशतक तक पहुंचते-पहुंचते 3 छक्के लगा चुके थे। रोहित के आउट होने के बाद कुछ समय के भीतर टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन इस दौरान कोहली एक छोर से मजबूती से टिके रहे।

38वें ओवर में चौका लगाकर उन्होंने अपना सेंचुरी पूरा किया और वनडे क्रिकेट में 52 शतक पूरे करते हुए सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में बनाए 51 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि उन्हें एक फॉर्मेट में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज बनाती है। इस साल यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने फरवरी में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में सेंचुरी बनाई थी।

हालांकि कोहली के पास दोहरा शतक जड़ने का भी मौका था, लेकिन थकान और हल्के पीठ दर्द के चलते 43वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। इसके बावजूद उनकी पारी ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उन्हें खड़े होकर सम्मान दिया। रांची में यह उनका तीसरा वनडे शतक है, जो इस मैदान पर उनके खास रिकॉर्ड को और मजबूत करता है।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

श्रीलंका में क्रिकेट कोच की हत्या, खिलाड़ियों से विवाद के बाद गई जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: पानी को लेकर खिलाड़ियों से हुई थी बहस, 17 वर्षीय क्रिकेटर गिरफ्तार; पुलिस जांच में…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *