• Home
  • Delhi
  • संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक, फिर हंगामेदार रहने के आसार
Image

संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक, फिर हंगामेदार रहने के आसार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली, 8 नवम्बर। संसद का शीतकालीन सत्र इस बार 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रिजिजू ने उम्मीद जताई कि यह सत्र रचनात्मक, सार्थक और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाला साबित होगा, जिससे जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।

हालांकि, इस बार भी संसद में भारी हंगामे की संभावना जताई जा रही है। विपक्षी दल विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दूसरे चरण, ‘वोट चोरी’ और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि बीते मानसून सत्र की तरह शीतकालीन सत्र भी तीखी बहसों और विरोध प्रदर्शनों से प्रभावित रह सकता है।

गौरतलब है कि मानसून सत्र का अधिकतर समय नारेबाजी और विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया था। निर्धारित 120 घंटे के सत्र में लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे और राज्यसभा में 41 घंटे 15 मिनट का ही कामकाज हो सका था, जो मात्र 38.88 प्रतिशत रहा। इस बार भी समान परिस्थितियों के बीच सरकार और विपक्ष के बीच टकराव की पूरी आशंका है।

Releated Posts

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

स्टारलिंक को ‘युद्ध का हथियार’ मानता है ईरान, इस्तेमाल करने वालों पर दो साल जेल या मिल सकती है मौत की सजा

टर्मिनल बंद करने के लिए कई सिस्टम तैयार, जनवरी के विरोध प्रदर्शनों में भी किया गया था इस्तेमाल…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *