• Home
  • Delhi
  • महिला टीम को मिला हीरों और सोलर पैनलों का तोहफा, BCCI ने दी 51 करोड़ की इनामी राशि
Image

महिला टीम को मिला हीरों और सोलर पैनलों का तोहफा, BCCI ने दी 51 करोड़ की इनामी राशि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश हो रही है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयन समिति के लिए कुल 51 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की है, जबकि आईसीसी की ओर से टीम को 40 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी।

सूरत के हीरा कारोबारी और श्रीरामकृष्ण एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन गोविंद ढोलकिया ने खिलाड़ियों के सम्मान में हर खिलाड़ी के घर पर सोलर पैनल लगवाने और हाथ से बने हीरे के गहने देने का ऐलान किया है। ढोलकिया हर साल अपने कर्मचारियों को दिवाली पर महंगे तोहफे जैसे कार, घर और ज्वेलरी देते हैं, और अब उन्होंने महिला टीम को यह अनोखा उपहार देने का निर्णय लिया है।

राज्य सरकारें भी खिलाड़ियों को सम्मानित कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने तेज गेंदबाज रेनुका ठाकुर को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खिलाड़ी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर को 11-11 लाख रुपये, जबकि फील्डिंग कोच मुनिश बाली को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

विश्व कप जीत के बाद भारतीय महिला खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू भी तेजी से बढ़ी है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखा गया है। खेल प्रबंधन संस्थाओं के अनुसार, महिला क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू में 100% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

Releated Posts

भारत के DNA में एकता और विविधता, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित, बोले- विविधता का जश्न मनाया…

ByByHindustan Mirror News Aug 30, 2026

विदेशों में RSS का नेटवर्क बढ़ाने की नई रणनीति, प्रवासी भारतीयों से संपर्क पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भागवत की अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन यात्रा के जरिए संवाद बढ़ाने की कवायद राष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

दिल्ली-NCR में आज से महंगी CNG, ₹3.89 प्रति किलो बढ़े दाम

सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू; नोएडा-गाजियाबाद में CNG ₹95.59 प्रति किलो, LNG की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

Gen-Z की नब्ज टटोलने उतरी BJP, नितिन नबीन ने बुलाई युवा नेताओं की बैठक

29 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे 45 नेता, युवाओं के मुद्दों, चुनौतियों और पार्टी की रणनीति पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *