• Home
  • क्राइम
  • बुलंदशहर: नवरात्रि से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश, मंदिर पर हमला

बुलंदशहर: नवरात्रि से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश, मंदिर पर हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 30 मार्च: बुलंदशहर: नवरात्रि से पहले जिले के नारऊ गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की गई। अराजक तत्वों ने गांव के पथवारी मंदिर पर हमला कर शिव परिवार और मां दुर्गा की मूर्तियों को खंडित कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

CO डिबाई, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे शांत हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना नवरात्रि से पहले माहौल खराब करने की कोशिश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और माहौल पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।

Releated Posts

NEET 2026 पेपर लीक: CBI जांच शुरू, मल्टी-स्टेट नेटवर्क और मास्टरमाइंड का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार ने CBI को सौंपी जांच NEET 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुई युवती

बुलंदशहर:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक का रचा नाटक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2025

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 43 घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top