• Home
  • UP
  • बुलंदशहर में सिपाही ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, ऑडियो में छुट्टी न मिलने और प्रताड़ना के लगाए आरोप
Image

बुलंदशहर में सिपाही ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, ऑडियो में छुट्टी न मिलने और प्रताड़ना के लगाए आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
25 वर्षीय सिपाही सुधीर ठाकुर ने मौत से पहले रिकॉर्ड किए ऑडियो में चौकी प्रभारी व दो मुंशियों को ठहराया जिम्मेदार, तीनों लाइन हाजिर; विभागीय जांच शुरू।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक 25 वर्षीय सिपाही ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आत्महत्या से पहले सिपाही ने एक ऑडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने छुट्टी न मिलने, मानसिक प्रताड़ना और वरिष्ठ अधिकारियों के कथित दुर्व्यवहार को अपनी मौत का कारण बताया। पुलिस ने मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।

मृतक सिपाही की पहचान सुधीर ठाकुर के रूप में हुई है, जो आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के सोंग गांव का निवासी था। उसकी पुलिस सेवा में नियुक्ति करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। ऑडियो के अनुसार, 13 जुलाई को पेट में तेज दर्द होने पर उसने चौकी के दोनों मुंशियों से छुट्टी की बात कही, लेकिन उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद चौकी प्रभारी से छुट्टी मांगने पर कथित रूप से उसे फटकार लगाई गई, गाली-गलौज की गई और लाइन हाजिर कर दिया गया।

ऑडियो में सुधीर ने कहा कि इन घटनाओं से वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था और अब नौकरी तथा जीवन दोनों छोड़ रहा है। उसने अपनी मौत के लिए चौकी प्रभारी और दोनों मुंशियों को जिम्मेदार ठहराते हुए न्याय की मांग की।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे सुधीर अपनी सर्विस राइफल लेकर चौकी से कुछ दूरी पर नहर की ओर चला गया। एक साथी सिपाही ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने हवा में फायर कर पीछे हटने की चेतावनी दी। साथी पुलिसकर्मी चौकी प्रभारी को सूचना देने गया, लेकिन उसके लौटने से पहले ही सुधीर ने खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी राहुल चौधरी और दोनों मुंशियों अंकित व सुधीर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। उधर, मृतक के पिता जगबीर सिंह ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *