• Home
  • मथुरा
  • वृंदावन: मंदिरों में सक्रिय 10 शातिर महिला चोर गिरफ्तार
Image

वृंदावन: मंदिरों में सक्रिय 10 शातिर महिला चोर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025

मथुरा, वृंदावन। कृष्ण भक्ति की पावन नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं को निशाना बना रहीं महिला चोरों के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली 10 महिला चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हाल ही में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद हुई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी किए गए पर्स, तीन मोबाइल फोन और कुल ₹18,652 नगद बरामद किए गए हैं। इन शातिर महिला चोरों को वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास से सात और परिक्रमा मार्ग स्थित जुगलघाट क्षेत्र से तीन महिलाओं को पकड़ा गया।

24 मई से 1 जून के बीच हुईं थीं चोरी की वारदातें

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 24 मई से 1 जून के बीच वृंदावन में तीन बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। हैरान करने वाली बात यह रही कि ये घटनाएं बांके बिहारी मंदिर और राधारमण मंदिर जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हुईं, जहां आमतौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है।

  • 24 मई को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए मुनीश कुमार की 15 ग्राम सोने की चेन अज्ञात चोर ने छीन ली।
  • 31 मई को आंध्र प्रदेश की मल्लिका परमेश्वरी के गले से पांच तोले की सोने की चेन और मंगलसूत्र चुराया गया।
  • 1 जून को मध्य प्रदेश की एक महिला एडीजे राधारमण मंदिर में दर्शन के दौरान दो तोले का मंगलसूत्र गंवा बैठीं।

इन घटनाओं के बाद पुलिस पर सवाल खड़े हुए, जिससे हरकत में आते हुए वृंदावन पुलिस ने अभियान चलाकर चोरों के इस गिरोह को धर दबोचा।

पुलिस का दावा: सक्रिय नेटवर्क को किया गया ध्वस्त

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये महिलाएं लंबे समय से मंदिरों में सक्रिय थीं और संगठित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। चोरी के इन मामलों की जांच बांके बिहारी चौकी इंचार्ज शिव कुमार शर्मा और एसआई शुभांशु यादव को सौंपी गई थी। मुखबिर की सूचना पर हुई यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता का नतीजा मानी जा रही है।

Releated Posts

चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप

गुरु कृपा कुंज में रहते थे रसिक दुलारी शरण महाराज, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

वृंदावन नाव हादसा: 10 की मौत, 12 लापता; तेज हवा बनी वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसावृंदावन में यमुना नदी में एक नाव पलटने से बड़ा…

ByByHindustan Mirror News Apr 10, 2026

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से बवाल: हादसा या हत्या?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ➤ प्रशासन का दावा: हादसा, हत्या नहींMathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

मथुरा में पिता ,बेटियों से करता था दुष्कर्म,तंग बेटे ने की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोर ने अपने पिता की हत्या कर…

ByByHindustan Mirror News Oct 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *