• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में 105 वाहन ब्लैकलिस्ट, ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित
Image

अलीगढ़ में 105 वाहन ब्लैकलिस्ट, ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज,28 जून 2025

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सागरताल चौहारे पर “लेफ्ट फ्री” का सख्ती से पालन कराने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 105 ऐसे वाहनों को चिह्नित किया गया, जिन्होंने दो बार से अधिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है और जिनका चालान भी कट चुका है। अब इन वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

यातायात पुलिस ने पहले खरगपुर चौहारे को “लेफ्ट फ्री” किया था और अब सागरताल चौक पर यह व्यवस्था लागू की गई है। आने-जाने वाले सभी वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लेफ्ट फ्री का अनिवार्य रूप से पालन करें। पुलिस द्वारा चौक पर स्पष्ट बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिन पर दिशा निर्देश साफ़ तौर पर अंकित हैं।

पुलिस का कहना है कि अब जिन चालकों को सीधा जाना है, वे कतई लेफ्ट फ्री वाली लेन में प्रवेश न करें। किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौक के संचालन के दौरान ट्रैफिक पुलिस की पूरी टीम तैनात रहेगी और नियम पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *