• Home
  • Delhi
  • एबीवीपी उत्तराखंड का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय में संपन्न
Image

एबीवीपी उत्तराखंड का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय में संपन्न

देहरादून | हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय, देहरादून में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने अधिवेशन को ऐतिहासिक बना दिया।

अधिवेशन का शुभारंभ ध्वजारोहणरानी अवंतीबाई लोधी पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन तथा प्रस्ताविक सत्र के साथ किया गया। विभिन्न सत्रों में शिक्षा, समाज और राष्ट्र से जुड़े समसामयिक विषयों पर गंभीर एवं विचारोत्तेजक विमर्श हुआ, जिससे वैचारिक ऊर्जा का संचार हुआ।

अधिवेशन में तीन प्रमुख प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पहले प्रस्ताव में उत्तराखंड में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, अधोसंरचना विकास, छात्रहितों की सुरक्षा तथा नीतिगत सुधारों पर विशेष बल दिया गया। दूसरे प्रस्ताव में उत्तराखंड के समग्र सामाजिक परिदृश्य को केंद्र में रखते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं युवा-संबंधित मुद्दों पर फोकस किया गया। तीसरे प्रस्ताव में उत्तराखंड में सतत विकास की संकल्पना को रेखांकित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संसाधनों के संवर्धन एवं संतुलित विकास को आवश्यक बताया गया।

इसके अतिरिक्त अधिवेशन में प्रदेश की शिक्षा से जुड़े ज्वलंत विषयों—छात्रावास सुविधाएँ, परीक्षा प्रणाली तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा—पर विस्तृत मंथन हुआ और इनके समाधान हेतु ठोस रणनीति तैयार करने का संकल्प लिया गया।

समापन सत्र में संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई तथा छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया। एबीवीपी ने दोहराया कि संगठन शिक्षा व्यवस्था के सशक्तिकरण और युवा चेतना के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निरंतर निभाता रहेगा।

Releated Posts

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएममोदी और अमित शाह…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

FCRA और परिसीमन बिल पर गतिरोध, आखिरी दो दिनों मेंनिकल सकता है रास्ता

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संसद के मानसून सत्र में अब सिर्फ दो कामकाजी दिन बचे हैं और…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *