• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में हो रही 50 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता
Image

उत्तराखंड में हो रही 50 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता

यूपी समेत 28 राज्यों की 64 टीमें ले रही हैं भाग

देहरादून, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में यूपी समेत देश के 28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन को इस आयोजन के लिए बधाई दी। कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, धैर्य, अनुशासन व टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने ऐलान किया कि लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कालेज और देहरादून में खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना की जाएगी।

पहली बार हो रहा चैंपियनशिप का आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देवभूमि उत्तराखंड में सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जो राज्य के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों से देश में खेलों के प्रति नई जागरूकता आयी है और भारत खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है।

अकादमियों में लागू होगा लेगेसी प्लान
मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड तेजी से खेलभूमि के रूप में अग्रसर है। राज्य में 517 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित की जा रही है। शीघ्र ही आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों के साथ स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जाएगा। साथ ही हल्द्वानी में प्रथम खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है।

हल्दानी में भी खुलेगी प्रशिक्षण अकादमी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण (बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी) के लिए जिलाधिकारी देहरादून को भूमि चिन्हित करने तथा हल्द्वानी में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के पास बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए खेल विभाग को आवश्यक कदम उठाने तथा अन्य खेलों की भांति बास्केटबॉल की भी समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, अध्यक्ष उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन सुशील कुमार, महासचिव बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया कुलविंदर सिंह गिल, उपाध्यक्ष उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन आदित्य चौहान, मंदीप सिंह ग्रेवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे

Releated Posts

केदारनाथ धाम में इस बार मोबाइल-कैमरा बैन, रील्स बनाने पर लगेगा भारी जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पवित्रता और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने का फैसलारुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा और…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

डॉ. अर्पणा सिंह बनीं एबीवीपी उत्तराखंड की प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख

देहरादून | संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत के 26वें प्रांत अधिवेशन में डॉ. अर्पणा सिंह को प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख का…

ByByHindustan Mirror News Jan 5, 2026

एबीवीपी उत्तराखंड का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय में संपन्न

देहरादून | हिन्दुस्तान मिरर न्यूज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय, देहरादून में…

ByByHindustan Mirror News Jan 5, 2026

दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों से उत्तराखंड वसूलेगा ग्रीन टेक्स

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

ByByHindustan Mirror News Dec 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top