• Home
  • Delhi
  • डॉ. अर्पणा सिंह बनीं एबीवीपी उत्तराखंड की प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख
Image

डॉ. अर्पणा सिंह बनीं एबीवीपी उत्तराखंड की प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख

देहरादून | संवाददाता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत के 26वें प्रांत अधिवेशन में डॉ. अर्पणा सिंह को प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। दायित्व की घोषणा होते ही संगठन में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

डॉ. अर्पणा सिंह लंबे समय से एबीवीपी के माध्यम से छात्रहित, महिला सशक्तिकरण एवं शैक्षणिक मूल्यों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती रही हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका, वैचारिक स्पष्टता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।

इस दायित्व प्राप्ति पर एबीवीपी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड प्रांत में छात्राओं के बीच वैचारिक जागरण, संगठन विस्तार और नेतृत्व विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

अपने संबोधन में डॉ. अर्पणा सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छात्राओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने, शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने तथा महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

एबीवीपी ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में प्रांत में छात्रा कार्य और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी होगा।

Releated Posts

पीएम मोदी की देशवासियों से 10 बड़ी अपील,पेट्रोल-डीजल और गैस बचाने पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ पश्चिम एशिया संकट के बीच देशहित में संसाधन बचाने पर जोर Narendra Modi ने पश्चिम…

ByByHindustan Mirror News May 11, 2026

13 गेंदों में तूफानी फिफ्टी! उर्विल पटेल ने रचा IPL इतिहास, CSK को दिलाई धमाकेदार शुरुआत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ LSG के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे उर्विल Urvil Patel ने Chennai Super Kings की…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

12 साल बाद बदल सकता है EPF नियम, लाखों कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ EPFO बढ़ा सकता है वेतन सीमा Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO करीब 12 साल…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

टीएमसी प्रवक्ता का यू-टर्न: आईपीएस अजय पाल शर्मा से मांगी बिना शर्त माफी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ पार्टी लाइन पर बनाया था वीडियो, अब निलंबन के बाद दी सफाई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top