• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: प्रतिबंधित पशु काटने के आरोप में चार पकड़े गए, भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई, एक की हालत गंभीर
Image

अलीगढ़: प्रतिबंधित पशु काटने के आरोप में चार पकड़े गए, भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई, एक की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 24 मई : 2025

अलीगढ़। जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पानेठी चौकी के पास अलहदादपुर गांव में बीती रात एक बड़ी घटना सामने आई। प्रतिबंधित पशु कट्टी को गाड़ी में ले जा रहे चार लोगों को बजरंग दल और अखिल भारतीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने चारों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट में एक व्यक्ति की हालत मरणासन्न हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन लोगों पर आरोप है कि वे गाड़ी में प्रतिबंधित पशु के अंग भरकर ले जा रहे थे। काफी समय से क्षेत्र में गौकशी की गतिविधियाँ सामने आ रही थीं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश था। आरोप है कि पानेठी चौकी और हरदुआगंज क्षेत्र से लगातार गौमांस से भरे वाहन निकल रहे थे, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई वाहन नहीं पकड़ा था।

गौरतलब है कि बीती रात करीब दो बजे से गौसेवक इलाके में नजर बनाए हुए थे। जैसे ही संदेहास्पद गाड़ी वहां से गुजरी, उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। गाड़ी चालक ने कथित तौर पर गौसेवकों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलने पर हरदुआगंज थाने सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीटे जा रहे चारों आरोपियों को भीड़ से बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। बाद में किसी तरह स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने चारों को घटनास्थल से हटाया और चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके से पकड़ी गई गाड़ी में एक दर्जन से अधिक प्रतिबंधित पशु के अंग बरामद हुए हैं। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपलिंग करवा ली है।

पुलिस का बयान:
एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि हरदुआगंज थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित पशुओं को काटकर सप्लाई करने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनके साथ मारपीट की गई। चारों घायलों को भीड़ से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर गिरफ्तारी और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराज़गी
गांव में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि इतने दिनों से गौकशी के वाहन खुलेआम निकल रहे थे, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top