• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ को मिलेगा 50 करोड़ की लागत से बनने वाला मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Image

अलीगढ़ को मिलेगा 50 करोड़ की लागत से बनने वाला मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 24 मई : 2025

अलीगढ़, 24 मई 2025: प्रधानमंत्री भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का आज नोडल अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक जल निगम, श्री रमाकांत पांडेय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा के पालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

श्री पांडेय ने कहा कि अलीगढ़ वासियों के लिए यह आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जल्द ही एक बड़ी सौगात साबित होगा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने और समय सीमा में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए कड़ी हिदायत दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मानव श्रम और आधुनिक तकनीक के संयोजन से इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बारे में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि कुल 50 करोड़ रुपये की लागत से 6000 वर्ग मीटर में बनाया जा रहा यह कॉम्प्लेक्स कई खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। इसमें मल्टीपरपज हॉल का निर्माण हो रहा है, जिसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, जूडो और बिलियर्ड जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, स्विमिंग पूल का भी निर्माण चल रहा है, जो खिलाड़ियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

उन्होंने आगे बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में लगभग सभी प्रोजेक्ट मार्च 2025 तक पूरे किए जाने थे, जिनमें से अधिकांश प्रोजेक्ट अब तक पूर्ण हो चुके हैं।

प्रबंध निदेशक जल निगम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि कार्य में तेजी लाई जाए और निर्माण की गुणवत्ता के प्रति कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बनने से अलीगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

साथ ही, उन्होंने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधुनिक सुविधाओं को शामिल करने पर विशेष जोर दिया।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *