• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में भाजयुमो नेता अर्जुन भोलू समेत 13 नामजद, चौथ न देने पर हमला व डकैती का आरोप
Image

अलीगढ़ में भाजयुमो नेता अर्जुन भोलू समेत 13 नामजद, चौथ न देने पर हमला व डकैती का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 25 मई : 2025

अलीगढ़। अतरौली क्षेत्र में मीट विक्रेताओं और मैक्स चालक के साथ मारपीट व डकैती के मामले में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन उर्फ भोलू समेत 13 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने 50 रुपये की चौथ न देने पर हमला कर दिया, लाठी-डंडों से पीटा और मोबाइल व नकदी लूट ली।

घटना की जानकारी के अनुसार, अतरौली कस्बा निवासी सलीमा खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अकील व भतीजा अरमान रोज की तरह मीट बेचने के लिए मैक्स से गांव अतरौली जा रहे थे। रास्ते में पहले से मौजूद भाजयुमो नेता अर्जुन भोलू, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी रामकुमार आर्य व अन्य लोगों ने गाड़ी को रोककर 50 रुपये की चौथ मांगी। मना करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल फोन व नकदी लूट ली।

इसके बाद आरोपियों ने चारों तरफ से गाड़ी को घेर लिया और दोबारा 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। पुलिस प्रशासन के देर से पहुंचने के चलते आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह चौथ मांगने की लगातार कोशिश कर रहे थे और जब पैसे नहीं दिए तो हमला कर दिया गया।

घायल युवक को पहले अतरौली अस्पताल फिर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल की हालत को देखते हुए सपा, बसपा नेताओं में भी रोष व्याप्त हो गया। सपा व बसपा के नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने सलीमा खां की तहरीर पर अर्जुन भोलू, रामकुमार आर्य, तस्लीम, रविंद्र, अंकित, लवकुश, फिरोज, अनीस, राणा, अरविंद, विपिन, गुप्ता और अन्य 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 307, 392, 504, 506, 395, 120बी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *