• Home
  • दिल्ली
  • दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत, जापान को छोड़ा पीछे
Image

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत, जापान को छोड़ा पीछे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 25 मई : 2025

 नई दिल्ली। भारत, जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रमण्यम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद मीडिया से कहा कि भारत में आर्थिक माहौल अनुकूल है।

उन्होंने कहा कि आज के समय भारत 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) का हवाला देते हुए सुब्रमण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है। उन्होंने आगे कहा, केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से अर्थव्यवस्था के मामले में बड़े हैं।

 टैरिफ रेट्स क्या होंगी, यह अनिश्चित है: बीवीआर सुब्रह्मण्यम

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयान पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, टैरिफ रेट्स क्या होंगी, यह अनिश्चित है। लेकिन जिस तरह चीजें बदल रहीं हैं, हम मैन्युफैक्चरिंग के लिए सस्ती जगह होंगे।

विशेषज्ञों की मानें तो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकती है। देश की इकोनॉमी इस दौरान तेजी से बढ़ी है।  

Releated Posts

दशहरा पर 10 कविताएँ

1. तुलसी तुमने गाया – कृष्ण मुरारी पहारिया तुलसी तुमने गायाजागरण तभी आया वह थी इतिहास की सुदीर्घ…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2025

14 सितंबर 1949 को लिया गया था ऐतिहासिक निर्णय : डॉ रोहित सिंह

डॉ रोहित सिंह नई दिल्ली। आज पूरे देश में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत…

ByByHindustan Mirror News Sep 14, 2025

हिंदी : संस्कृति का स्वर, राष्ट्रीयता का सेतु

डॉ. ऋषिकेश सिंहसहायक आचार्यहिंदी विभागदिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली हिंदी दिवस हमें हर वर्ष यह स्मरण कराता है कि हमारी…

ByByHindustan Mirror News Sep 14, 2025

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस : जीवन बचाने का संकल्प

नई दिल्ली/कुशीनगर, 10 सितम्बर 2025 —आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) पूरी दुनिया में मनाया जा रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top