• Home
  • बिहार
  • तेज प्रताप यादव को लेकर लालू यादव का बड़ा फैसला: परिवार और पार्टी से बाहर
Image

तेज प्रताप यादव को लेकर लालू यादव का बड़ा फैसला: परिवार और पार्टी से बाहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 25 मई 2025

पटना | 25 मई 2025: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर एक बड़ा और अप्रत्याशित फैसला लिया है। निजी जीवन में कथित अनैतिक गतिविधियों और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

रविवार को लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।”

उन्होंने आगे लिखा,

“अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।”

लालू यादव के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। आम लोग और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लालू यादव की कड़ी निर्णय क्षमता की सराहना की।

एक यूजर ने लिखा, “ऐसे ही नहीं लोग लालू जी को मसीहा कहते हैं।”

वहीं, कुछ अन्य लोगों ने सवाल भी उठाए। एक टिप्पणी में कहा गया, “तेज प्रताप जैसे जिम्मेदार पद पर रहे व्यक्ति के व्यक्तिगत कृत्य का असर सिर्फ निष्कासन से खत्म हो सकता है? जनता अब केवल बयान नहीं, न्याय और पारदर्शिता की उम्मीद करती है।”

यह मामला तेज प्रताप यादव और एक युवती अनुष्का यादव से जुड़ा है। बीते शनिवार (24 मई, 2025) को तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई थी जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे थे। पोस्ट में दावा किया गया कि वह लड़की अनुष्का यादव हैं और दोनों पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं।

हालांकि कुछ ही घंटों बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और तेज प्रताप यादव ने सफाई देते हुए कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि वायरल तस्वीर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई है और यह फर्जी है।

तेज प्रताप यादव की चुप्पी

फिलहाल तेज प्रताप यादव की ओर से इस पूरे मामले पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है। सिर्फ उन्होंने अकाउंट हैक होने की बात कही है। लेकिन पार्टी से निष्कासन और परिवार से दूरी की इस घोषणा के बाद यह स्पष्ट है कि लालू यादव इस बार सार्वजनिक छवि और पारिवारिक मूल्यों के सवाल पर कोई समझौता करने के मूड में नहीं हैं।

तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर करने का यह फैसला आरजेडी की आंतरिक राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह फैसला तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता और पारिवारिक समर्थन को और मजबूत कर सकता है। साथ ही, यह संकेत भी देता है कि लालू यादव अब पार्टी की छवि को लेकर किसी भी स्तर पर कठोर निर्णय लेने को तैयार हैं।

Releated Posts

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पटना।…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल, पथराव और फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मुसल्लहपुर हाट इलाके में देर रात बढ़ा तनाव पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में होगा भव्य आयोजनबिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा,…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 मंत्रालय, डिप्टी सीएम को भी बड़ी जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना, 15 अप्रैल। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों…

ByByHindustan Mirror News Apr 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top