• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मीट कारोबारियों पर हमले को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन, एसएसपी बोले– “सबकी सुन रहा हूं, फिर बत्तमीजी क्यों?”, विरोध प्रदर्शन में हंगामा और धक्का-मुक्की
Image

अलीगढ़: मीट कारोबारियों पर हमले को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन, एसएसपी बोले– “सबकी सुन रहा हूं, फिर बत्तमीजी क्यों?”, विरोध प्रदर्शन में हंगामा और धक्का-मुक्की

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 26 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 26 मई 2025 — अलीगढ़ में मीट कारोबारियों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर सियासी बवाल बढ़ गया है। विपक्षी दलों ने सोमवार को इस मामले में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। भारी भीड़ के साथ पहुंचे विपक्षी नेताओं ने परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसे रोकने के प्रयास में पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि एसएसपी को खुद कार्यालय से बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से बात करनी पड़ी।

पुलिस को हटाना पड़ा बैरिकेड, एसएसपी बोले – “मैं सबकी सुन रहा हूं, फिर ये बत्तमीजी क्यों?”

एसएसपी कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे परिसर में घुसने में कामयाब हो गए। मजबूरन एसएसपी खुद बाहर आए और प्रदर्शनकारियों से कहा, “जब मैं सबकी बात सुनने को तैयार हूं, फिर ये बत्तमीजी क्यों की जा रही है?” इसके बाद उन्होंने प्रतिनिधित्व के लिए विपक्षी दलों के 10 नेताओं को अंदर बुलाया। हालांकि, इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई।

घटना शनिवार को अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के पनेठी रोड की है। अल-अम्मार मीट फैक्ट्री से मांस लेकर जा रहे मैक्स लोडर को अतरौली ले जाते समय चार युवकों पर हमला हुआ। आरोप है कि हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने गोकशी के शक में युवकों को घेरकर मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए और लोडर में आग लगा दी।

घटना में घायल हुए युवक अरबाज, कदीर, अकील प्रथम और अकील (दूसरे) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों अतरौली के कस्सावान मोहल्ले के रहने वाले हैं। फिलहाल जेएन मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

इस विवाद में दो पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं:

  1. पहला मुकदमा: गांव कलाई के विजय बजरंगी ने मीट सप्लायरों के खिलाफ कराया। उनका आरोप है कि मैक्स लोडर चालक ने जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मारी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया।
  2. दूसरा मुकदमा: घायलों में शामिल अकील के पिता मुन्ना खां ने हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने हमले का आरोप लगाते हुए कई नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया।

अब तक तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों — विजय बजरंगी और विजय कुमार गुप्ता (निवासी कलाई), तथा लवकुश बजरंगी (निवासी निधौला) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ रोरावर धीरज कुमार के अनुसार, अन्य नामजद और अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित तीन टीमों को लगाया गया है। वीडियो और फोटो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

लगातार बढ़ रहा सियासी दबाव

इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। विपक्षी नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।

Releated Posts

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 12-5-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में एनएएमएस यूपी सेल का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

9 महीनों में क्या कर लेंगे… योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का तंज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 9 साल बनाम 9 महीने: कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top