• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी
Image

लखनऊ: परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 26 मई 2025

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वजीरगंज स्थित परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। धमकी मिलते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में कार्यालय को खाली कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वजीरगंज पुलिस और बम स्क्वाड की टीम जांच में जुट गई है।

दोपहर 1:30 बजे डीजी को मिला धमकी भरा मेल

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे महानिदेशालय के महानिदेशक (डीजी) को एक ईमेल प्राप्त हुआ। इस मेल में कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जैसे ही मेल की जानकारी सामने आई, डीजी ने तत्काल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकलने के निर्देश दिए। मेल की गंभीरता को देखते हुए पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।

धमकी की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वाड) को भी बुला लिया। बम स्क्वाड टीम ने पूरे कार्यालय परिसर को चारों ओर से घेरकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।

परिवार कल्याण महानिदेशालय का यह कार्यालय जगत नारायण रोड, वजीरगंज में स्थित है। धमकी के चलते वहां कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को परिसर से दूर रहने की सलाह दी गई है

जांच जारी, मेल की पड़ताल में जुटी साइबर टीम

पुलिस के अनुसार, मेल किसने और कहां से भेजा, इसकी जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। मेल की तकनीकी पड़ताल की जा रही है ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान की जा सके।

अधिकारी बोले – फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। जब तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो जाता कि कोई खतरा नहीं है, तब तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top