• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ में एलडीए का बुलडोजर चला: अवैध कॉलोनी और निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई
Image

लखनऊ में एलडीए का बुलडोजर चला: अवैध कॉलोनी और निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शहर में अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीमों ने सुशांत गोल्फ सिटी, सैरपुर और मड़ियांव में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी।

सुशांत गोल्फ सिटी में सबसे बड़ी कार्रवाई

सबसे बड़ी कार्रवाई सुशांत गोल्फ सिटी के सरथुवा रोड स्थित वृंदावन क्रॉसिंग के पास की गई, जहां लगभग 20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि अशोक कुमार व अन्य लोगों द्वारा बिना एलडीए की मंजूरी के इस कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था

पूर्व में इस अवैध निर्माण को लेकर न्यायालय ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था, जिसका पालन करते हुए एलडीए की टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क, नाली, बाउंड्री वॉल और साइट ऑफिस सहित समस्त अवैध ढांचे को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया

इस अभियान की अगली कड़ी में प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय के नेतृत्व में सैरपुर और मड़ियांव में भी अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसा गया।

  • सैरपुर के मुबारकपुर चौराहे के पास हनुमान टेकरी रोड पर रामेश्वर यादव और अन्य द्वारा 200 वर्गमीटर भूमि पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था,
  • वहीं मड़ियांव क्षेत्र में आईआईएम रोड पर डीआर पैलेस के बगल में अब्दुल सलाम द्वारा दुकानों का निर्माण हो रहा था।

दोनों ही मामलों में एलडीए से मानचित्र स्वीकृति नहीं ली गई थी, जिसके चलते एलडीए की प्रवर्तन टीम ने निर्माण स्थलों को सील कर दिया

कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे सभी अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरे किए गए। प्रशासनिक सतर्कता के कारण किसी प्रकार की झड़प या विरोध की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

एलडीए ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की पूर्ण जांच करें, ताकि उन्हें भविष्य में कानूनी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top