• Home
  • अलीगढ
  • सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, निगम प्रशासन के खिलाफ फूटा आक्रोश
Image

सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, निगम प्रशासन के खिलाफ फूटा आक्रोश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025

अलीगढ़ | नगर निगम अलीगढ़ में सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह प्रदर्शन सफाई मजदूर संघर्ष समितिनगर सफाई मजदूर संघ के संयुक्त बैनर तले किया गया। कर्मचारियों ने सुखमा सन्स कंपनी के खिलाफ और निगम प्रशासन की नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से कंपनी को भुगतान किया जा रहा है, जबकि कंपनी की सेवाएं संतोषजनक नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पहले सफाई कार्य का बिल ₹1.25 करोड़ होता था, लेकिन अब वही बिल ₹11.50 करोड़ तक पहुंच गया है, जिससे जनता के धन की बर्बादी हो रही है।

दूसरे दिन भी कोई निगम अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। गुस्साए सफाईकर्मियों ने नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का पुतला फूंका और “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। महिला सफाईकर्मियों ने झाड़ू चलाकर रोष प्रकट किया।

अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और महामंत्री सुनील ठंडा ने एलान किया कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में मेयर व अधिकारियों के आवासों का घेराव, कूड़ा फेंको अभियान, डीएम को ज्ञापन सौंपना और काम बंद जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

  • सुखमा कंपनी से अनुबंध तत्काल समाप्त किया जाए।
  • कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाए।
  • सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण रोका जाए।
  • पुराने संविदा कर्मचारियों को हटाने की साजिश पर रोक लगे।

बुधवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक है, जिसमें सफाई कर्मचारी मेयर प्रशांत सिंघल का घेराव करेंगे। बैठक में कंपनी के करार को रद्द करने का प्रस्ताव पार्षदों से पारित कराने की कोशिश की जाएगी।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *