• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: एएमयू जेएन मेडिकल कॉलेज की नर्सों ने की मांगों को लेकर मार्च
Image

अलीगढ़: एएमयू जेएन मेडिकल कॉलेज की नर्सों ने की मांगों को लेकर मार्च

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। गिरीनी यूनियन के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मियों ने ट्रॉमा सेंटर से लेकर पुराने ओपीडी ब्लॉक होते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) कार्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में एक नर्स को औसतन 60 मरीजों की देखभाल करनी पड़ रही है, जो न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के मानकों के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इससे नर्सिंग स्टाफ पर अत्यधिक मानसिक और शारीरिक दबाव पड़ता है।

गिरीनी यूनियन के अध्यक्ष अंसारी ने बताया कि डीपीसी (वेतन निर्धारण समिति) और एमएसीपी (संशोधित वेतनमान) जैसी सुविधाएं समय से नहीं मिल रही हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने मांग की कि अनुबंध पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को भी नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं दी जाएं।

इसके साथ ही यूनियन ने विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को सीजीएचएस (केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना) जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के अंत में यूनियन के पदाधिकारियों शाकिर, कामिल, अजहर, शिफा, सादिक और अकबर ने सीएमएस डॉ. रज़ा को ज्ञापन सौंपा, जिसे कुलपति को भी प्रेषित किया गया है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *