• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: नगर सफाई कर्मचारियों का कंपनी व प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी
Image

अलीगढ़: नगर सफाई कर्मचारियों का कंपनी व प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों और सफाई कर्मचारियों का विरोध कंपनी व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ तीसरे दिन भी बुधवार को जारी रहा। नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया और मेयर का घेराव करने का प्रयास किया।

हैबिटेट सेंटर के गेट पर पुलिस ने कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया। कर्मचारी गेट पर बैठकर हंगामा करने लगे और गेट तोड़कर अंदर जाने का प्रयास भी किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम बोर्ड की बैठक के लगे बैनर को फाड़कर अपना विरोध जताया। पुलिस ने कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धरने के दौरान अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि सुखमा कंपनी के पक्ष में नगर निगम प्रशासन खड़ा है, जिससे कर्मचारियों की बात किसी तक नहीं पहुंच रही। उन्होंने कहा कि कंपनी और अधिकारी मिलकर सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं।

धरने में शामिल कर्मचारियों और संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे गुरुवार को सेवाभवन के पांचों गेट ताले लगाकर हड़ताल पर जाएंगे, जिससे काम बंद हो जाएगा।

महामंत्री सुनील टुंडा ने चेतावनी दी कि अगर सफाई कर्मचारियों का शोषण जारी रहा तो अधिकारी चाहे जो भी हों, वे भी इस विरोध से अछूते नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त और हैबिटेट सेंटर के गेट के बाहर आग भी लगाई और “नगर निगम मुर्दाबाद” के नारे लगाए। धरने में किशन चदल, महेन्द्र राठौर, राजू, तरुण चौहान, दीपक चौहान, रजत टुंडा, शिवम टुंडा, दीपक भंडारी, शेखर जीवन, मानिक लाल, अरुण चौहान, रूपेश डान समेत अन्य कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *