• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: जिला अस्पताल मोर्चरी में लापरवाही पर कार्रवाई, कर्मचारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
Image

अलीगढ़: जिला अस्पताल मोर्चरी में लापरवाही पर कार्रवाई, कर्मचारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल की मोर्चरी में हुई गंभीर लापरवाही पर अब अस्पताल प्रबंधन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मोर्चरी में छह दिनों तक अज्ञात शव पड़े रहने और नियमानुसार पोस्टमार्टम में देरी के मामले ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। मामले के उजागर होने के बाद अब जिला अस्पताल प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

सीएमएस डॉ. रघुवीर वर्मा के निर्देश पर मोर्चरी की व्यवस्थाओं में सुधार की पहल की गई है। मोर्चरी में कार्यरत स्टाफ की जिम्मेदारियों की नई सिरे से समीक्षा की गई है। अब मोर्चरी में रखे गए प्रत्येक शव की स्थिति की सुबह और शाम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए एक रजिस्टर में हर शव की एंट्री, पहनावे से संबंधित जानकारी और अब तक की कार्रवाई का अद्यतन विवरण दर्ज किया जाएगा।

प्रबंधन ने शवों की देखरेख और रिकॉर्ड सटीक रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए हैं। इसके अलावा, मोर्चरी के संचालन की निगरानी अब वरिष्ठ कर्मचारियों की देखरेख में होगी, ताकि भविष्य में किसी भी शव के साथ इस तरह की लापरवाही न हो।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top