• Home
  • बुलंदशहर
  • बुलंदशहर: माता की जात को जा रहे लोगों पर धार्मिक स्थल से पथराव, कई थाने की पुलिस पहुंची
Image

बुलंदशहर: माता की जात को जा रहे लोगों पर धार्मिक स्थल से पथराव, कई थाने की पुलिस पहुंची

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025

बुलंदशहर स्याना । गांव में माता रानी की जात लगाने जा रहे एक परिवार की यात्रा पर हुए पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। पथराव में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और गिरौरा-स्याना मार्ग को जाम कर दिया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए सर्किल के सभी थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर गांव निवासी सावित्री देवी अपने पुत्र सुदेश, संजीव, पवन, श्रवण समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ माता रानी की जात लगाने के लिए डीजे के साथ निकासी कर रही थीं। यात्रा जब गांव के एक धार्मिक स्थल के पास पहुंची, तभी वहां से कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना में ममता, रचना और कुसुम को हल्की चोटें आईं। घायल ममता के पति संजीव ने बताया कि कुछ लोग पहले से ही यात्रा पर नजर रखे हुए थे और हमले की तैयारी कर रहे थे। इसी कारण यात्रा को एक घंटे के लिए स्थगित भी किया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के महामंत्री सतीश कुमार व आरएसएस के स्याना नगर कार्यवाह पवन कुमार मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ प्रखर पांडेय, एसडीएम संजय कुमार के साथ स्याना, नरसेना समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई।

पूर्व व वर्तमान प्रधान पर आरोप

पीड़ित संजीव व उसके भाइयों ने गांव के वर्तमान प्रधान खुर्शीद अहमद और पूर्व प्रधान पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि धार्मिक स्थल के पास ही प्रधान की बैठक बनी हुई है, जहां से पथराव किया गया। संजीव का दावा है कि उसी छत से पत्थर फेंके गए और पूर्व प्रधान ने आरोपियों को वहां से भगा दिया।

घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात की है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है।

धार्मिक भजन न बजाने देने का भी आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि जात लगाने से दो दिन पूर्व धार्मिक आयोजन होते हैं। गुरुवार को माता मठ पर पूजा के दौरान भी आरोपियों ने धार्मिक भजन नहीं बजाने दिए और धमकी दी थी कि इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

कई लोग हिरासत में

पुलिस ने वर्तमान प्रधान खुर्शीद अहमद समेत कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Releated Posts

बुलंदशहर में सिपाही ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, ऑडियो में छुट्टी न मिलने और प्रताड़ना के लगाए आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :25 वर्षीय सिपाही सुधीर ठाकुर ने मौत से पहले रिकॉर्ड किए ऑडियो में चौकी प्रभारी…

ByByHindustan Mirror News Jul 17, 2026

बुलंदशहर में पैसों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निजामपुर गांव में दो गुट आमने-सामने, एक की गोली से और दूसरे की गाड़ी…

ByByHindustan Mirror News Jul 15, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुई युवती

बुलंदशहर:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक का रचा नाटक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *