• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: गंगीरी ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा: विशेष सचिव ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
Image

अलीगढ़: गंगीरी ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा: विशेष सचिव ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 30 मई 2025: प्रदेश के विशेष सचिव पंचायतीराज श्री राजेश कुमार त्यागी ने शुक्रवार को अलीगढ़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर आकांक्षात्मक विकासखण्ड गंगीरी में संचालित योजनाओं व परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि, शिक्षा, जल, स्वास्थ्य और वित्तीय समावेशन से जुड़ी योजनाओं की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली।

श्री त्यागी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने कहा, “आकांक्षात्मक ब्लॉक का चयन तभी सार्थक होगा, जब अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।”

शिक्षा में नवाचार और मातृ भूमि योजना पर जोर

विशेष सचिव ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देशित किया कि वे नवाचार के तहत योग्य और समर्पित शिक्षकों का चयन कर बच्चों की शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट प्रोजेक्ट तैयार कराएं। इसके साथ ही उन्होंने “मातृ भूमि योजना” की जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई गणमान्य व्यक्ति अपने पूर्वजों की स्मृति में अपने गांव या नगर में विकास कार्य कराना चाहता है, तो सरकार उस परियोजना लागत का 40 प्रतिशत व्यय स्वयं वहन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।

विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुत की रिपोर्ट

बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) स्मृति अवस्थी ने किया, जिन्होंने गंगीरी ब्लॉक में कराए जा रहे विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में डीडीओ आलोक आर्य, परियोजना निदेशक भालचंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, जिला कृषि अधिकारी यशराज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद राशिद, बीएसए राकेश कुमार सिंह, डीपीओ के.के. राय और जल निगम के एक्सईएन लोकेश शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *