• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: कोरोना के संभावित खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Image

अलीगढ़: कोरोना के संभावित खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 1 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का मुआयना किया।

डॉ. खत्री ने बताया कि अस्पताल में तीन वॉट में ऑक्सीजन प्लांट कार्य कर रहे हैं, जबकि एक प्लांट की सर्विसिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां मरीजों को सीधे ऑक्सीजन प्लांट से आपूर्ति की जा रही है, जिससे किसी आपात स्थिति में ऑक्सीजन की कमी न हो।

इसी प्रकार मलखान सिंह जिला अस्पताल और 100 शैय्या बेड वाले अंतराला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में अस्पताल की तैयारी की जांच करना था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नीरज त्यागी ने जानकारी दी कि फिलहाल कोरोना से संबंधित कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन सक्रिय रखे गए हैं।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top