• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: कनवरीगंज में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षद के घर पहुंची नाराज़ जनता
Image

अलीगढ़: कनवरीगंज में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षद के घर पहुंची नाराज़ जनता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़,। कनवरीगंज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सोमवार को जब क्षेत्र में कूड़ा नहीं उठाया गया और गलियों की सफाई भी नहीं हुई, तो नाराज़ स्थानीय निवासी पार्षद कुलदीप पांडेय के घर पहुंच गए।

लोगों ने पार्षद को मौके पर बुलाया और क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर नाराज़गी जताई। स्थानीय लोगों का कहना था कि सफाई कर्मचारी समय पर नहीं आते और गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

पार्षद कुलदीप पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में नियुक्त रुखमा नामक सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से नहीं निभा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लोग पानी की समस्या के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को लेकर भी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे अक्षन एनवायरो टेक कंपनी को फोन कर बुलाया गया, जिसके बाद ही क्षेत्र से कूड़ा उठाया जा सका।

Releated Posts

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top