• Home
  • कानपुर
  • साथ जीने-मरने की कसमें: एक साथ जान देने के लिए बनाए दो फंदे, झूला सिर्फ प्रेमी
Image

साथ जीने-मरने की कसमें: एक साथ जान देने के लिए बनाए दो फंदे, झूला सिर्फ प्रेमी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025

कानपुर/गजनेर। गजनेर थाना क्षेत्र के त्रिवेदीपुरवा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव आम के बाग में फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान कानपुर नगर के रेउना थाना क्षेत्र के अजगरपुर निवासी बलवीर सिंह (23) के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम में ओला कंपनी में बाइक टैक्सी चालक के रूप में काम करता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बलवीर की प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रेमी युगल ने आम के बाग में एक पेड़ पर दो फंदे तैयार किए थे। बलवीर ने बाइक पर खड़े होकर एक फंदे से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रेमिका ने सुबह करीब 5 बजे बलवीर के दोस्त मनोज को फोन कर घटना की जानकारी दी और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना पर पहुंचे बलवीर के परिजनों — पिता राम सजीवन, मां माया, चचेरा भाई सत्यवीर, ममेरा भाई गोविंद व भतीजा दिनेश — ने प्रेमिका व उसके परिजनों पर बलवीर की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

मौके से नायलॉन की रस्सी बरामद हुई है, जिस पर दो फंदे बने थे। बलवीर के दोनों पैर बाइक के फुटरेस्ट पर टिके हुए पाए गए, जिससे आत्महत्या और हत्या के बीच संदेह गहरा गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सीओ सदर संजय वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Releated Posts

STF को मिली बड़ी सफलता: बिटुमिन अपमिश्रित तारकोल बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UPSTF) ने कानपुर नगर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिटुमिन आयल…

ByByHindustan Mirror News Nov 13, 2025

कानपुर के अखिलेश दुबे के करीबी सीओ ऋषिकांत शुक्ला सस्पेंड, 100 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति में विजिलेंस जांच शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर के चर्चित अखिलेश दुबे सिंडीकेट मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मैनपुरी जिले के…

ByByHindustan Mirror News Nov 4, 2025

खुद मरो या परिवार को… 16 वर्षीय छात्र ने डरावने सपनों के चलते की आत्महत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में द जैन इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं के छात्र आरव…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2025

लाजपत राय अस्पताल की इमरजेंसी में शॉर्ट सर्किट से आग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025 कानपुर। लाला लाजपत राय चिकित्सालय (हैलीट) की इमरजेंसी यूनिट में मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top