• Home
  • बाराबंकी
  • बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: गोंडा के प्रॉपर्टी डीलर समेत चार की मौत, तीन गंभीर घायल
Image

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: गोंडा के प्रॉपर्टी डीलर समेत चार की मौत, तीन गंभीर घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025

बाराबंकी, 2 जून 2025:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रामनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर स्थित धनौरा मोड़ के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब एक अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

मृतकों में गोंडा के खेरवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर रमाशंकर मौर्य, उनके साले सुधीर कुमार, सुधीर की पत्नी शांति देवी, और कार चालक आयान कुरैशी (23) शामिल हैं। हादसे में रमाशंकर मौर्य की पत्नी, पुत्र और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, रमाशंकर मौर्य का परिवार कानपुर में एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। परिवार तीन-चार वाहनों से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही सीओ गरिमा पंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रामनगर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Releated Posts

बाराबंकी टोल प्लाजा: “कोई वकील केस लेने को तैयार नहीं” सुप्रीम कोर्ट ने केस किया दिल्ली ट्रांसफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ आरोपियों को जमानत, “कोई वकील केस लेने को तैयार नहीं” का दावा Supreme Court of…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

बाराबंकी: शकील बाबा के उर्स पर प्रशासन ने लगाई रोक, साम्प्रदायिक तनाव की आशंका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 बाराबंकी के फूलपुर गांव में इस बार शकील बाबा के 75…

ByByHindustan Mirror News Jun 12, 2025

बाराबंकी: जिला अस्पताल में मरीज की जेब में मोबाइल फटने से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 बाराबंकी के जिला अस्पताल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

बाराबंकी: हाईवे पर एएनटीएफ की छापेमारी, 2.05 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बाराबंकी यूनिट ने…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top